spot_img

युवती को कॉल कर बोला- सपने में आती हो:पहले दोस्ती कर प्रपोज किया, फिर कई सालों तक करता रहा दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने उसे कॉल कर कहा मैं आपसे प्यार करता हूं। आप मेरे सपने में आती हो। यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। शादी का वादाकर युवक पिछले कई सालों से दुष्कर्म कर रहा था। अब शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम बिजेश कुमार मरकाम (24) है, जो फरसगांव के खुटपदर का रहने वाला है। साल 2020 में इसने एक युवती का फोन नंबर अरेंज किया। फिर बार-बार उसे कॉल और मैसेज करता रहा। हालांकि शुरुआती दिनों में युवती की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया था। लेकिन, धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई।

दोनों के बीच काफी लंबी बातचीत होती थी। युवक ने युवती को प्यार में फंसाकर शादी का वादा किया। जिसके बाद कई बार उसका रेप किया। फिर आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती 15 जून को फरसगांव थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। FIR होने के बाद पुलिस ने आरोपी ब्रिजेश को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दी है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -