


छत्तीसगढ़ . एनसीसी छत्तीसगढ़ बटालियन एक का विशेष कैंप कोरबा के सरस्वती विद्यालय सीएसईबी में आयोजित किया गया। इस कैंप में केडेट्स को कई विषयों पर अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। समापन अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और मेयर संजू देवी राजपूत ने केडेट्स का उत्साहवर्धन किया।
अनुशासन, जिम्मेदार नागरिक, देशभक्ति और सभी की सुरक्षा का संकल्प लेने का धर्म एनसीसी में छात्रों को सिखाया जाता है। कोरबा में पिछले वर्षों में एनसीसी बटालियन की शुरुआत की गई जो लगातार बेहतर काम कर रही है। इसका विशेष कैंप सरस्वती विद्यालय में आयोजित किया गया जहां पर एनसीसी और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से छात्रों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।समापन अवसर पर प्रदर्शन भी किया।कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और मेयर संजू देवी राजपूत ने एनसीसी की प्रशंसा की। उन्होंने इसके कार्य के माध्यम से छात्रों को होने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दी। एनसीसी अधिकारी ने अपने कैंप के सफल आयोजन के लिए सरस्वती विद्यालय की प्रबंधकारिणी का आभार जताया।




