spot_img

लंबे इंतजार के बाद आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल को सौंपे नाम

Must Read

acn18.com मप्र/ मप्र में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नई भाजपा सरकार बनने के 12 दिन बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से मंथन व अटकलों का दौर चल रहा था। नए मंत्रियों को सोमवार दोपहर तीन बजे बाद शपथ दिलाई जाएगी।

प्रदेश के मंत्रिमंडल गठन को लेकर सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को मंत्रियों के नामों वाली सूची सौंप दी है। करीब 20 मिनट तक सीएम यादव और राज्यपाल के बीच मुलाकात हुई है। साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इधर मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल होंगे। वे दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंच जाएंगे। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है, उन्हें फोन पर सूचना मिलने लगी है। भोपाल आने का न्योता दिया जा रहा है।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम यादव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा। हालांकि उन्होंने मंत्रियों के नाम और उनकी संख्या पर कोई जवाब नहीं दिया। सीएम यादव ने कहा कि आज दोपहर साढ़े तीन बजे माननीय राज्यपाल नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और सीनियर नेताओं के मार्गदर्शन में नया मंत्रिमंडल प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करेगा। इधर राज्यपाल को नाम सौंपे जाने के बाद संभावित मंत्रियों को सूचना भेजने का क्रम जारी हो गया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद सीएम यादव निवास के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ देर में वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में हुकुमचंद मिल के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे भोपाल लौटेंगे और दोपहर साढ़े तीन बजे शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।
राजभवन के आस पास बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
भोपाल स्थित राजभवन में मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी बदली रहेगी। दोपहर 13ः30 बजे से कई इलाकों में यातायात प्रतिबंधित रहेगा। रोशनपुरा चौराहे से पुराना पुलिस कंट्रोल रूम तिराहा, पाॅलिटेक्निक चैराहा से राजभवन, बाणगंगा से राजभवन, एमएलए रेस्ट हाउस से राजभवन एवं मछलीघर तिराहा से गांधी पार्क तिराहा तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें। किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क करें।

- Advertisement -

लंबे इंतजार के बाद आज होगा मंत्रिमंडल का गठन, सीएम मोहन यादव ने राज्यपाल को सौंपे नाम

रविवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। आज दोपहर मंत्रियों की शपथ होने जा रही है। सीएम डॉ. यादव सोमवार राज्यपाल मंगु भाई पटेल से मिलने पहुंच गए हैं। उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल को उन विधायकों के नाम सौंपे हैं, जो मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

बता दें कि आज 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है, भाजपा इसे सुशासन दिवस के रूप में मनाती आ रही है। इस मौके पर मंत्रिमंडल का विस्तार कर भाजपा सुशासन को और बढ़ावा देने का संदेश देना चाहती है।

बन सकते हैं 28 मंत्री
बताया जा रहा है कि 28 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें नए चेहरे के साथ ही कुछ पूर्व मंत्रियों को मौका देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, मंत्रियों के नाम की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। राज्यपाल को नाम सौंपे जाने के बाद संभावित मंत्रियों को सूचना भेजी जा रही है। बता दें, इससे पहले 13 दिसंबर को भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलाई गई थी। उनके साथ दो डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को शपथ दिलाई थी।
अटल इरादों के साथ होगी सुशासन की शुरुआत,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बड़ी पहचान

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

दुर्गा विसर्जन के दौरान फैली करंट, 12 से अधिक लोग घायल

धमतरी। धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।...

More Articles Like This

- Advertisement -