कोरबा . नगर पालिका निगम कोरबा के द्वारा पौडीबहार पार्क में ऑक्सिजोन का निर्माण किया गया है। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने मेयर संजू देवी राजपूत और पार्षदों की उपस्थिति में इसका लोकार्पण किया। यहां पर स्वच्छता के कार्य से संबंधित महिलाओं को 80 ई रिक्शा का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। अतिथियों ने यहां पर संक्षिप्त में अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कोरबा के विकास के लिए हर संभव सहयोग हमें सरकार से प्राप्त हो रहा है।





