spot_img

रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस…12 शव निकाले:इंदौर-खरगोन के बीच भीषण हादसा, पुणे जा रही बस में 40 यात्री थे

Must Read

acn18.com मध्यप्रदेश / मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार सुबह इंदौर – खरगोन के बीच बड़ा हादसा हो गया। इंदौर से पुणे जा रही बस सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 12 शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 7 पुरुष और 4 महिलाओं के शव हैं। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

- Advertisement -

बताया गया कि बस खलघाट में टू-लेन पुल पर किसी वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। यह पुल पुराना बताया जा रहा है। बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

हादसा आगरा-मुंबई (AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। घटनास्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों- धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।

इंदौर-पुणे बस धार के खलघाट पर नर्मदा में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे।
इंदौर-पुणे बस धार के खलघाट पर नर्मदा में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे।
बस बारिश के बीच ब्रिज में ओवरटेकिंग करने में अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई।
बस बारिश के बीच ब्रिज में ओवरटेकिंग करने में अनियंत्रित होकर पुल से गिर गई।
हादसे के बाद कई यात्री नदी में बह गए।
हादसे के बाद कई यात्री नदी में बह गए।
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कार्बन फैक्ट्री में काम के दौरान नाबालिक मजदूर का हाथ कटा,श्रम नियम का उल्लंघन, संचालक पर लगाया आरोप

Acn18.com/औद्योगिक नगर कोरबा में औद्योगिक सुरक्षा से संबंधित नियम कानून के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसके अलावा श्रम...

More Articles Like This

- Advertisement -