भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा — लाइसेंसी पिस्तौल से पैर में मारी गोली
– जिले के जांजगीर-चांपा में एक मामूली विवाद उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग कर दी गई। मामला व्यासनगर गांव का है, जहां सुबह करीब 10 बजे गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र साहू मोहल्ले में गाली-गलौच कर रहा था, जिसे गुलशन श्रीवास ने रोकने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शैलेन्द्र ने धमकी देते हुए कुछ ही देर बाद 12 से 13 लोगों के साथ गुलशन श्रीवास के घर पर पहुंचकर हमला कर दिया।
हमलावरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया और पत्थरबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख गुलशन श्रीवास ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पहले हवाई फायर कर भीड़ को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन जब हालात काबू में नहीं आए तो उसने सीधे फायर कर दिया।
इस दौरान पंकज कश्यप के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई या फिर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई है। फॉरेंसिक टीम मौजूद




