spot_img

प्रयागराज में 4 घंटे तक नॉनस्टॉप चला बुलडोजर:एक-एक दीवार तोड़ी, मलबा बन गया मकान; 10 हजार पुलिसकर्मी रहे मौजूद

Must Read

ACN18.COM प्रयागराज/प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद उर्फ पंप के घर को जमीदोज कर दिया गया है। प्रशासन ने करीब साढ़े चार घंटों तक 3 बुलडोजर और पोकलैंड मशीन से जावेद के मकान को ढहाया। बता दें, गौसनगर इलाके में मास्टरमाइंड जावेद का आलीशान घर था। बुलडोजर चलाने से पहले घर के कुछ सामान को हटाने की इजाजत दी गई। दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ था।

- Advertisement -

कार्रवाई के लिए सुरक्षा रही मजबूत

पुलिस ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए थे। घर के बाहर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मौजूद रही। पुलिस को घर में झंडा लगे हुए कुछ डंडे मिले हैं। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हिंसा वाली जगह से जावेद के घर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। बता दें प्रयागराज हिंसा के बाद अबतक 304 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। अभी 36 और उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलेगा।

प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद की बारी
जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई का शिकंजा कसता जा रहा है। मुरादाबाद में प्रशासन बुलडोजर के साथ पहुंच गया है। पुलिस फोर्स और अधिकारी भी मौके पर हैं। बुलडोजर जामा मस्जिद चौराहे से होता हुआ निकला।

मुरादाबाद में बुलडोजर पहुंचा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर हैं।
मुरादाबाद में बुलडोजर पहुंचा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर हैं।

घर छोड़कर भाग गए हैं आरोपी

पुलिस अटाला, करैली और अन्य आसपास के इलाकों में लगातार दबिश दे रही है, लेकिन ज्यादातर उपद्रवी घर छोड़कर भाग गए हैं। उपद्रवियों के घर महिलाएं ही हैं। शौकत अली मार्ग, मिर्जा गालिब रोड से लेकर मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज वाली गली में तमाम घरों पर ताले लगे हैं। CCTV से पहचान होने के बाद पूरे अटाला क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है।

जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।
जावेद के घर को गिराते समय आसपास के घरों को कोई नुकसान न हो, इसका टीम ने विशेष ध्यान रखा।
जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।
जेके आशियाना में जहां कार्रवाई हो रही है, उसके आसपास गलियों में महिला पुलिस फोर्स तैनात की गई हैं।
घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।
घर की बाहरी दीवारों को तोड़ता बुलडोजर। तोड़ने से पहले टीम ने अंदर के कमरों से सामानों को बाहर निकाला।
दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
दोपहर एक बजे घर के दो तरफ से बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई।
घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले।
घर को गिराने में दो बुलडोजर लगाए गए। गेट तोड़कर अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान पहले बाहर निकाले।
11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।
11:30 बजे करेली थाने पर फोर्स और बुलडोजर की टीम इकट्‌ठा हुई थी। एक बजे मेन गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई।
जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई।
जेके आशियाना क्षेत्र में पुलिस और पीएसी की टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों से घर में ही रहने की अपील की गई।

70 नामजद, जेल भेजे गए 68 उपद्रवी
प्रयागराज पुलिस की ओर से बताया गया कि दंगा करने वाले 70 लोगों को नामजद किया गया है। इन पर 29 धाराएं लगाई गई हैं। अभी तक 68 उपद्रवियों को कोर्ट में पेश करके उन्हें नैनी सेंट्रल जेल भेजा गया है। इसमें चार उपद्रवी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। पुलिस अभी मीडिया और पब्लिक की ओर से मिले वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर हिंसा करने वालों की तलाश में जुटी है।

प्रयागराज में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शौकत अली मार्ग पर देर रात CCTV कैमरे लगाता एक कर्मचारी।
प्रयागराज में उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए शौकत अली मार्ग पर देर रात CCTV कैमरे लगाता एक कर्मचारी।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने भाजपा को वोट देने की अपील की

हरदोई। प्रहलाद नगरी अध्यक्ष लोकप्रिय शिवम द्विवेदी ने हरदोई वासियों से भाजपा के पक्ष में आगामी 13 मई को...

More Articles Like This

- Advertisement -