Home KORBA कोरबा में भी बुलडोजर अभियान ने पकड़ा जोर, रामपुर शराब दुकान के...

कोरबा में भी बुलडोजर अभियान ने पकड़ा जोर, रामपुर शराब दुकान के पास मौजूद अवैध चखना सेंटरों को हटाया गया

0
46
छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही अवैध निर्माण पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर अभियान ने जोर पकड़ लिया है। बिलासपुर,रायपुर के बाद अब कोरबा में भी पुलिस,आबकारी और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से शराब दुकान के पास संचालित होने वाले अवैध चखना सेंटरों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस और प्रशासन का तोड़ू दस्ता रामपुर शराब दुकान के पास पहुंचा जहां अवैध रुप से संचालित हो रहे चखना सेंटरों पर कार्रवाई की और उसे तोड़ दिया। इस दौरान प्रभावितों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और सभी चखना सेंटरों को तोड़ दिया।
WhatsApp Image 2023 12 07 at 1.19.32 PM
WhatsApp Image 2023 12 07 at 15.03.11 3
WhatsApp Image 2023 12 07 at 15.03.11 2
WhatsApp Image 2023 12 07 at 15.03.11 1
WhatsApp Image 2023 12 07 at 15.03.11