संसद में हंगामे के साथ बजट पर चर्चा शुरू:विपक्ष का प्रदर्शन; 27 जुलाई को नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस के मुख्यमंत्री नहीं जाएंगे

0
40

संसद में आज (24 जुलाई) मानसून सत्र का तीसरा दिन है। हंगामे के बीच सदन में बजट पर चर्चा शुरू हो गई है। कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। बजट पर चर्चा के लिए 20 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

सदन शुरू होने से पहले I.N.D.I.A. के सांसदों ने बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह अन्याय है। हम विरोध करेंगे। बजट से 90% देश गायब है।

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों ने नीति आयोग की मीटिंग का बॉयकॉट किया