spot_img

जीजा-साले की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, एक ही दिन हुई थी दोनों की शादी, परिवार में मचा कोहराम

Must Read

acn18.com बलौदाबाजार। छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार से दिल को दहला देने वाली बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में जीजा और साले की मौत हो गई। खबरों के अनुसार दोनों एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे। इधर, घटना के बाद जीजा-साले की मौत से उनके घरों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के गिर्रा और कुसमी गांव के बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में जीजा और उसके साले सुनील कुमार यादव और नरेंद्र यादव की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह से वापस घर लौटे रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्‍कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को जब्‍त कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद दोनों मृतकों के स्‍वजनों को इस हादसे की सूचना दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के घरों में मातम पसर गया। दोनों की शादी एक ही दिन हुई थी। स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

इधर पलारी थाना पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

16 जिलों में युक्ति युक्त करण के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग पूरी

रायपुर, 4 जून 2025/ राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 16 जिलों के अतिशेष 4456 सहायक शिक्षकों, प्रधान...

More Articles Like This

- Advertisement -