spot_img

वकील समेत पांच के मकानों का टूटा ताला:एक ही रात में चोरों ने बनाया निशाना, सात लाख कैश समेत 12 लाख का माल पार

Must Read

acn18.com बिलासपुर / बिलासपुर में चोरों ने हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत पांच मकानों को निशाना बनाया और सात लाख नगदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने और दो डॉलर समेत लाखों का माल पार कर दिया। एक साथ हुई चोरी की वारदात से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है। मामला चकरभाठा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

रामावैली कॉलोनी निवासी देवर्षि ठाकुर हाईकोर्ट में वकील हैं। बीते 21 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वे अपने व्यक्तिगत काम से परिवार समेत रायपुर और कांकेर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। उन्होंने अपने मुंशी फूलचंद रजक को मकान की देखरेख करने और डॉग को खाना देने के लिए बोला था। गुरुवार को वह पार्सल छोड़ने और डॉग को खाना खिलाने आया, तब देखा कि घर का दरवाजा खुला है। इस पर मुशी ने उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी।

आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी और गहने ले गए चोर।
आलमारी का लॉकर तोड़कर नगदी और गहने ले गए चोर।

कमरों में बिखरे थे सामान, नगदी और गहनें गायब
चोरी की खबर मिलते ही वकील देवर्षि ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों को लेकर घर पहुंचे, तब कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। वहीं आलमारी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। चेक करने पर अलमारी में रखे सात लाख रुपए, सोने की तीन बिस्किट, सोने की चार चेन, चूड़ा, छह अंगूठी और चांदी के गहने गायब मिले। उन्होंने सारे गहनों के बिल भी पुलिस को दिखाए। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि रात में जब चोर घुसे थे, तब उन्हें देखकर डॉग भौंक रहा था। लेकिन, कुत्ते के भौंकने के बाद भी पड़ोसियों के साथ ही गार्ड को चोरों के आने की भनक नहीं लगी। अगर गार्ड वहां पहुंचता और जांच करता तो चोरों के पकड़े जाने की संभावना थी।

सूने मकान का टूटा ताला, 200 डॉलर व गहने ले गए चोर
चकरभाठा क्षेत्र के ही सृष्टि समृद्धि कालोनी निवासी मनिन्द्र जनार्दन चौहान (46) प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि चिचिरदा रोड पर स्थित घर में उनकी बेटी रहती है। 19 फरवरी की शाम वह अपनी सहेली के घर चली गई थी। अगले दिन वापस घर पहुंची, तब ताला टूटा हुआ था। इस दौरान घर से पांच हजार रुपए, 200 डॉलर, सोने-चांदी के महंगे जेवर सहित अन्य सामान गायब मिला। उन्होंने चोरी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

रिहायशी कॉलोनी रामावैली सहित अलग-अलग इलाकों में हुई वारदात।
रिहायशी कॉलोनी रामावैली सहित अलग-अलग इलाकों में हुई वारदात।

देवरीखुर्द में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पंकज सिंह (33) बेरोजगार है। उसने पुलिस को बताया कि, उसके भाई आकाश की तबीयत खराब होने की वजह से वह दवा पहुंचाने के लिए 17 फरवरी को चिरमिरी चला गया था। वापस घर लौटने पर ताला टूटा मिला। घर से दो हजार रुपए, सोने की चेन, दो अंगूठी, घड़ी गायब थी। युवक की शिकायत पर पुलिस ने घर का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड लेखापाल के मकान से नगदी रकम पार
सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित पारिजात एक्सटेंशन निवासी उषा सिन्हा रिटायर्ड लेखापाल (63) हैं। बीते 17 फरवरी को वे अपने पति अजय सिंह के साथ जबलपुर अपनी बहन के घर गई थीं। इस बीच उनके मकान में ताला बंद था। उनकी नौकरानी ने उन्हें बताया कि, घर का ताला टूटा हुआ है। इस पर महिला अपने पति के साथ वापस घर आई, तब पता चला कि चोरों ने नगदी और गहनों को चोरी कर लिया है।

गार्ड के घर से 60 हजार ले गए चोर
हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकरी भांवर निवासी सिक्यूरिटी गार्ड शिवकुमार साहू (45) के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 60 हजार रुपए जरुरी दस्तावेज व कपड़े चोरी कर लिए। शिवकुमार बुधवार को वह परिवार के साथ रिश्तेदार के घर छठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात नौ बजे वे अपने कमरे में आया। तब ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने कमरे में रखी पेटी और बेग पार कर दिया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -