spot_img

BREAKING : जगदलपुर पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी:परिवर्तन यात्रा में होंगी शामिल, दंतेवाड़ा में प्रभारी ओम माथुर ने दिखाई है हरी झंडी

Must Read

Acn18.com/केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जगदलपुर पहुंच गई हैं। वे परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। इससे पहले दंतेवाड़ा में मंगलवार को बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Advertisement -

इस यात्रा का पहले अमित शाह शुभारंभ करने वाले थे लेकिन उनका छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया। दंतेवाड़ा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है। किसी से भी पूछो 2024 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा तो एक ही आवाज आती है नरेंद्र मोदी बनेंगे। इसलिए बस्तर की 12 और छत्तीसगढ़ सारा हम जीतेंगे।

अरुण साव ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोगों को लूटने वालों की सरकार चल रही है। एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। अगर बस्तर की जनता कुर्सी में बैठाना जानती है तो, कुर्सी से उतारना भी जानती है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया।

वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि, आपका आशीर्वाद मिलेगा और परिवर्तन होकर रहेगा। बस्तर के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का कांग्रेस ने अपमान किया। हमने चरण पादुका योजना शुरू की थी जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।

कांग्रेस ने दौरा रद्द होने पर साधा निशाना

वहीं गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उसने परिवर्तन यात्रा को कथित और फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कर रहे यात्रा का नेतृत्व

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व कर रहे हैं। पहले चरण में यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इसका समापन बिलासपुर में होगा। इस दौरान करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

वहीं दूसरे चरण का यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।

28 को होगा समापनप्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -