Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में आज ब्राह्मण सम्मेलन:CM भूपेश बघेल करेंगे सामाजिक भवन का शिलान्यास;...

बिलासपुर में आज ब्राह्मण सम्मेलन:CM भूपेश बघेल करेंगे सामाजिक भवन का शिलान्यास; समाज के वोटरों पर नजर, BJP से जुड़े लोगों को न्योता नहीं

0
52

छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज का विशाल समागम रविवार को साइंस कॉलेज मैदान में होगा। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे और सामाजिक भवन का शिलान्यास करेंगे। इस सम्मेलन में समाज के करीब 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आयोजन के बहाने कांग्रेस ब्राह्मण समाज के वोटों पर सेंध लगाने की कोशिश में है।

समाज के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शुक्ला और कार्यकारी अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज को दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है। समाज ने इस भूमि को बहुउद्देशीय परिसर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। नव निर्मित भवन में 22 हजार स्क्वायर फीट में निर्माण कार्य होगा।