spot_img

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने बांधी राखी

Must Read

रायपुर, 30 अगस्त 2023/ रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की ब्रह्मकुमारी दीदी आशा बहन, सविता बहन, वनीषा बहन ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री बघेल को राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस स्नेह और सम्मान के लिए ब्रह्मकुमारी दीदीयों का आभार प्रकट किया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मिष्ठान भेंट कर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्यालय माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने ब्रह्मकुमारी दीदीयों को उपहार भी भेंट किए। इस अवसर पर ब्रह्मकुमार महेश भाई और हिरन भाई भी उपस्थित थे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

खदान की सुरक्षा में लगे जवान ने की खुदकुशी,  त्रिपुरा राइफल्स का जवान तैनात था कुसमुंडा में 

कोरबा के कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा राइफल्स के एक जवान अजाब सिंह ने थोड़ी देर पहले ड्यूटी के दरमियान...

More Articles Like This

- Advertisement -