Home KORBA स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करने में जुटे हैं बूथ लेवल ऑफिसर. अमरैयापारा क्षेत्र...

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करने में जुटे हैं बूथ लेवल ऑफिसर. अमरैयापारा क्षेत्र में मतदाताओं से मिलकर दिए गए गणना प्रपत्र

0
99

छत्तीसगढ़  .भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों में एसाईआर यानी स्पेशल इंटेंशिव रिवीजन शुरू कर दी गई है जो नवंबर से लेकर फरवरी तक चलेगी। इसका उद्देश्य यह है कि हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहे और कोई भी अपात्र मतदाता सूची में ना जुड़ सके। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। बूथ लेवल अधिकारी अपने क्षेत्र में पहुंचकर मतदाताओं को गणना पत्रक देकर जरूरी जानकारी समझा रहे हैं। बार्ड 14 अमरैयापारा में बूथ लेवल अधिकारी नवरत्न बरेठ ने मतदाताओं को यहां गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया किस तरीके से संपन्न होगी।