spot_img

बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, फिर सड़क किनारे पलटी:हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल, ITBP के जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन भी सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें ITBP के जवानों ने फौरन अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे की लाइव फुटेज भी ITBP कैंप के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है मामला। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, मर्दापाल इलाके में एक तेज रफ्तार बोलेरो जा रही थी। इसी बीच चौराहे में दूसरी तरफ की सड़क से बाइक सवार भी अचानक पहुंच गया था। बोलेरो वाहन ने बाइक को जोर की टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरा। जिसे गंभीर रूप से चोट आई है। इस हादसे के बाद बोलेरो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसका चालक भी घायल हुआ है। इस हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए हैं।

वहीं पास में ही स्थित ITBP के कैंप में मौजूद जवान भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने फौरन इस मामले की जानकारी मर्दापाल अस्पताल के डॉक्टरों लो दी। जिसके बाद एंबुलेंस भिजवाई गई। फिर एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि, सभी का इलाज जारी है। इनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है। फिलहाल घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री  विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात ,93.59 करोड़ रुपए की लागत...

Acn18.comरायपुर/ सुशासन तिहार के मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिलेवासियों को 330 करोड़ 29 लाख रुपए...

More Articles Like This

- Advertisement -