spot_img

ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबी, एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लापता, 20 से ज्यादा सवार थे

Must Read

acn18.com असम/ असम की ब्रह्मपुत्र नदी में नाव डूबने की खबर आई है। हादसा धुबरी जिले में हुआ। एक सरकारी अधिकारी समेत 10 लोगों के लापता होने की खबर है। नाव में 20 से अधिक लोग सवार थे।

- Advertisement -

असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे की शिकार नाव स्वदेश में निर्मित यांत्रिक नौका है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार धुबुरी जिले के भासानी नगर स्थित ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार सुबह यह दुर्घटना हुई। नाव में धुबरी के राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 20 से अधिक लोग सवार थे। नाव पटलने की सूचना मिलने पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। नाव में सवार करीब 20 लोगों में से 10 लोगों को बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन राजस्व अधिकारी संजु दास सहित 10 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है लेकिन अभी तक किसी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
धुबरी  के उपायुक्त अंबामुथन ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग तैरकर किनारे आ गए, जबकि लापता लोगों की तलाश युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है संजू दास समेत सभी को जल्द बचा लिया जाएगा।

देखिए वीडियो : शिक्षक की कमी और मध्यान भोजन में हो रही अनियमितता की शिकायत को लेकर स्कूली बच्चों ने किया चक्काजाम

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -