spot_img

गर्लफ्रेंड के लिए 2 प्रेमियों में खूनी संघर्ष:एक ने कहा- मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है, दूसरा बोला- वो सिर्फ मेरी है; फिर कर दी हत्या

Must Read

तेवाड़ा जिले में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच खूनी खेल हुआ है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद इतना बढ़ा कि युवक कुर्बान ने साहिल पर चाकू से हमला करके मार डाला।

- Advertisement -

पूरे मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का काम करते थे।

घर के बाहर इस तरह से घायल पड़ा हुआ था।
घर के बाहर इस तरह से घायल पड़ा हुआ था।

बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे। दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, और मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया था।

कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।

घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया।
घायल को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां इलाज के दौरान इसने दम तोड़ दिया।

आस-पास के लोगों ने घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी युवक कोड़ेनार में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। आरोपी के पास से हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है आरोपी ओडिशा का रहने वाला था। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस नेता कि मौत के बाद सियासी बवाल, मृतल के शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम भी शामिल,टी आई...

कॉंग्रेस नेता की मौत के बाद सियासी बवाल जारी। मृतक के शव यात्रा को नेशनल हाईवे पर रख कर...

More Articles Like This

- Advertisement -