पैसों के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष : मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की अस्पताल में मौत, अपराध कायम कर पुलिस ने शुरु की जांच

0
285

acn18.com रजगामार/ रजगामार चौकी अंतर्गत भुलसीडीह स्थित चौबे परिवार के फाॅर्म हाउस में एक व्यक्ति की इस कदर पिटाई की गई,कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पैसों के लेन देन को लेकर उपजे विवाद के दौरान यह घटना सामने आई। मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल होने के बाद मृतक शैलेंद्र दीप को निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस मामले में हत्या के साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम कर जांच में जुट गई है।

vlcsnap 2023 03 03 11h53m49s735

पैसों के लेन देने को लेकर उपजा विवाद इतना गहराया,कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की इस कदर पिटाई कर दी,कि अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला रजगामार चौकी क्षेत्र का है जहां बीती रात ग्राम भुलसीडीह स्थित फाॅर्म हाउस में यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि फारुख और शैलेंद्र दीप अपने कुछ साथियों के साथ पुष्पेंद्र चौबे के फाॅर्म हाउस पहुंचे जहां पुष्पेंद्र चौबे के परिवार के साथ उनका विवाद हुआ। विवाद के दौरान शैलेंद्र दीप को मौके पर छोड़कर उसके साथ फरार हो गए जिसके बाद पुष्पेंद्र चैबे व उसके परिवार के शैलेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में बुरी तरह से घायल शैलेंद्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया,कि मामले में हत्या का प्रकरण कायम कर अलग से जांच की जाएगी।

vlcsnap 2023 03 03 11h55m05s045

मृतक के भाई ने बताया,कि फारुख और उसके भाई ने पुष्पेंद्र के पिता से फाॅर्म हाउस में कबाड़ में तब्दील हो चुके बसों को खरीदने का सौदा किया था जिसके एवज में उन्होंने एक लाख रुपए एडवांस भी दिए थे। चूंकी पुष्पेंद्र के पिता की हत्या हो गई लिहाजा वे अपने एक लाख रुपयों को वापस मांग कर रहे थे। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था जो ख्ूानी संघर्ष में तब्दील हो गया।

बहरहाल मामले में अपराध कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

रायपुर : ईको फ्रेंडली है गोबर पैंट