Home KORBA बिना अनुमति के चक्का जाम किया, एम्बुलेंस रोकना महंगा पड़ा,अज्ञात महिला प्रदर्शनकारियों...

बिना अनुमति के चक्का जाम किया, एम्बुलेंस रोकना महंगा पड़ा,अज्ञात महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

0
45

Acn18.com/माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से लाखों का कर्ज़ लेने के बाद अब कर्ज माफी को लेकर प्रदर्शन कर रही महिलाओं के विरुद्ध पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। दोनों प्रकरणों में कोई भी नामजद आरोपी नहीं है। एंबुलेंस चालक और प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस के द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। एडिशनल एसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि प्रदर्शन के चक्कर में एंबुलेंस वहां के चालक को रास्ता बदलना पड़ा जबकि चक्का जाम करने के लिए महिलाओं ने कोई अनुमति नहीं ली थी। आगे वीडियो फुटेज के आधार पर इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।