Home ट्रैंडिंग कश्मीर में 2 लश्कर आतंकियों के घर में ब्लास्ट:त्राल-अनंतनाग में चल रहा...

कश्मीर में 2 लश्कर आतंकियों के घर में ब्लास्ट:त्राल-अनंतनाग में चल रहा था सेना का सर्च ऑपरेशन, बांदीपोरा में एक आतंकी मारा गया

0
79

Acn18.com/कश्मीर में शुक्रवार सुबह लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादियों के घर ब्लास्ट में ढह गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि त्राल में आसिफ शेख और अनंतनाग के बिजबेहरा में आदिल ठोकेर के घर सर्च ऑपेरशन चल रहा था।

ऑपरेशन के दौरान दोनों घरों में एक्सप्लोसिव मिले। जवान सेफ्टी के लिए पीछे हटे और इसी दौरान धमाका हो गया। इन दोनों आतंकवादियों का नाम पहलगाम हमले से जुड़ा है।

उधर, बांदीपोरा में चल रहे एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया है। 2 जवान भी घायल हैं। आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद यहां शुक्रवार सुबह से ही सर्चिंग चल रही थी। एनकाउंटर अभी जारी है।

पाकिस्तानी सेना ने भी शुक्रवार सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के कई इलाकों में फायरिंग की। भारतीय सेना ने तुरंत इसका जवाब दिया। बता दें कि पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 27 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हैं।

आतंकियों के घर ब्लास्ट में ढहे, 4 तस्वीरें

दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित आतंकी आसिफ शेख का घर।
दक्षिण कश्मीर के त्राल स्थित आतंकी आसिफ शेख का घर।
सर्च टीम ने बताया कि आतंकी आसिफ के घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
सर्च टीम ने बताया कि आतंकी आसिफ के घर में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।
आसिफ शेख कश्मीर का स्थानीय है, जो लश्कर के लिए काम करता है।
आसिफ शेख कश्मीर का स्थानीय है, जो लश्कर के लिए काम करता है।
अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकी आदिल का घर भी धमाके में ढह गया।
अनंतनाग के बिजबेहरा में आतंकी आदिल का घर भी धमाके में ढह गया।

श्रीनगर पहुंचे सेना प्रमुख, राहुल भी रवाना

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। आज पहलगाम जाएंगे। वे यहां अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पहलगाम अटैक के घायलों से मुलाकात करेंगे। वे अनंतनाग के लिए रवाना हो चुके हैं।