spot_img

अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत:MP के मुरैना में धमाके से पूरी इमारत गिरी, मलबे में दबी 9 साल की बच्ची को बचाया

Must Read

acn18.com मध्य प्रदेश /मध्य प्रदेश के मुरैना में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 की हालत गंभीर है। घटना सुबह 9 बजे हुई। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ढह गई। बिल्डिंग के मलबे में कई लोग दब गए। अब तक 7 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें 9 साल की एक बच्ची भी है।

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि बानमौर कस्बे की बिल्डिंग में यह धमाका हुआ। मलबे में कुछ लोग अभी भी दबे हुए हैं, जिन्हें बचाने की कोशिशें जारी हैं। मुरैना कलेक्टर बी कार्तिकेय ने बताया कि विस्फोट बारूद से हुआ है या गैस सिलेंडर फटने से यह स्पष्ट नहीं है। इसकी जांच की जा रही है। अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। मलबे में सर्चिंग की जा रही है।

मुरैना जिले के बानमौर कस्बे में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है।
मुरैना जिले के बानमौर कस्बे में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई। प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

मलबा हटाने में जुटीं 3 जेसीबी​​​​​​

जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, उसके पीछे बने घर की दीवारें भी ढह गईं। इससे मलबे में कुछ लोग दबे हैं। प्रशासन की टीमें सर्चिंग कर रही हैं।
जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, उसके पीछे बने घर की दीवारें भी ढह गईं। इससे मलबे में कुछ लोग दबे हैं। प्रशासन की टीमें सर्चिंग कर रही हैं।

जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है, उसके पीछे का घर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबे को हटाने के लिए तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई है। इस मकान में कई लोग किराए पर रहते हैं। प्रशासन की टीम इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का ब्योरा जुटा रही है।

बाहर से लाया गया पटाखों का स्टॉक, पैकिंग के दौरान ब्लास्ट

जानकारी के मुताबिक, यहां बाहर से लाए गए पटाखों का स्टॉक रखा गया था। पटाखों की पैकिंग चल रही थी। कुछ लोग बारूद से पटाखे बना भी रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए पहुंचे। अब पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम रेस्क्यू ऑपेरशन कर रही है।

धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। कई लोग मलबे में दब गए। 4 बुरी तरह झुलस गए हैं। उनको एम्बुलेंस से मुरैना अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मलबे में अन्य लोगों को तलाशा जा रहा है।
धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। कई लोग मलबे में दब गए। 4 बुरी तरह झुलस गए हैं। उनको एम्बुलेंस से मुरैना अस्पताल पहुंचाया गया। घटनास्थल पर मलबे में अन्य लोगों को तलाशा जा रहा है।
अभी तक 7 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है।
अभी तक 7 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है। उनको अस्पताल पहुंचाया गया है।

2015 में झाबुआ में ब्लास्ट हुआ था, 73 जानें गई थीं
झाबुआ जिले के पेटलावद में 12 सितंबर 2015 को ब्लास्ट हुआ था। इस हादसे में 73 लोगों की जान चली गई थी। सुबह 8.15 बजे राजेंद्र कांसवा के गोदाम में रखी जिलेटिन की छड़ों में विस्फोट हुआ था। हादसे में 70 से ज्यादा लाेग घायल हुए थे। विस्फोट इतना तेज था कि 11 किमी दूर तक धमाका सुनाई दिया था। ब्लास्ट में 3 मकान पूरी तरह तहस-नहस हो गए थे। इस हादसे में 17 गांवों के लोग चपेट में आए थे।

Big B को CM भूपेश ने भेजा न्योता:अमिताभ को मुख्यमंत्री ने भिजवाया छत्तीसगढ़ का राजकीय गमछा, तोहफा पाकर बच्चन बोले-अरे वाह…

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पावर प्लांट के बाथरूम में मिला कोबरा,जहरीले सर्प को देख बाथरूम गई महिला की निकली चीख

Acn18.com/छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के केटीपीएस प्लांट के एक बाथरूम में महिला कर्मचारी जब गई तो उसे अंदर...

More Articles Like This

- Advertisement -