सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट: पटाखा बनाने के दौरान धमाका, एक की मौत, सिर-पैर 20 फीट दूर गिरे

0
23

सीवान में नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट:

Screenshot 2026 01 22 15 36 13 264 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity

पटाखा बनाने के दौरान धमाका, एक की मौत, सिर-पैर 20 फीट दूर गिरे

Screenshot 2026 01 22 15 34 20 720 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit

सीवान में CM नीतीश की सभा से थोड़ी दूर पर ब्लास्ट हुआ है। ये धमाका पटाखा बनाने के दौरान एक घर में हुआ। इसमें एक की मौत हुई है। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक सुनी गई।

 

धमाका इतना जोरदार था कि मरने वाले का सिर और पैर 20 फीट दूर जाकर गिरा। धड़ के भी चिथड़े उड़ गए हैं। मृतक की पहचान बड़रम गांव के जाल बदर के 50 साल के मुर्तुजा मंसूरी के रूप में हुई है।

Screenshot 2026 01 22 15 37 08 334 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 15 36 22 595 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 15 35 46 388 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 01 22 15 36 13 264 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity 1

ब्लास्ट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। धमाके की वजह से घर भी गिर गया है। ये धमाका हुसैनगंज थाना इलाके में बडरम गांव में हुआ है। यहां से 7KM की दूरी पर नीतीश कुमार सभा कर रहे थे।

 

एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने घर को सील कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। एफएसएल की टीम जांच के लिए पहुंच चुकी है।

 

2 KM दूर तक गई धमाके की आवाज

 

आसपास के लोगों ने बताया कि तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज 2 KM दूर तक गई। आसपास के लोगों के घरों के दरवाजे हिलने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि, हम लोग घर से बाहर निकले। देखा तो पास वाले घर से धुआं उठ रहा था। मलबा बिखरा पड़ा था।

 

धीर-धीरे भीड़ जुटने लगी। उस घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जाते थे। आज पटाखा बनाने के दौरान ही ब्लास्ट हुआ है। पूरा परिवार पटाखे बनाता था। कई बार शिकायत कभी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 4 साल पहले भी एक घर में पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट हुआ था।