BJYM छत्तीसगढ़: जिला अध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से सूची जारी

0
22

BJYM छत्तीसगढ़: जिला अध्यक्ष व महामंत्रियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से सूची जारी

अंडर 35 को मिली प्राथमिकता,अर्पित रायपुर शहर जिला अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक व राजनीतिक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से यह नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

घोषित जिलों की प्रमुख नियुक्तियां: घोषणा सूची में बस्तर, नारायणपुर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, जशपुर, कवर्धा, बेमेतरा, रायपुर शहर, कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अन्य जिलों के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों के नाम शामिल हैं।

इन पदाधिकारियों को संगठनात्मक विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रदेश संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों में युवा मोर्चा की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।