Home KORBA प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप

प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, सरकार पर लगाए कई आरोप

0
107

Acn18.com/प्रदेश भाजपा के आह्वान पर प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ राजनांदगांव में विधानसभा स्तरीय जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर कई आरोप लगाए।

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर राजनांदगांव में राज्य सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन के साथ आक्रोश रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव का आयोजन राजनांदगांव शहर के इमाम चैक में किया गया। इस जन आक्रोश रैली के आयोजन में छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी शामिल हुए। इस दौरान जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर शराब घोटाले ,चावल घोटाले सहित विभिन्न आरोप लगाया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रकट करते हुए घेराव किया जा रहा है। राजनांदगांव विधायक डॉ रमन सिंह ने कहा कि यहां की सारी सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था है। पूरे प्रदेश में रेत माफिया, शराब माफिया सक्रिय हैं। रेत निकालने नदी के किनारे से कब्र भी खोदी ही जा रही है।

प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दों को लेकर आयोजित की गई भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रैली के दौरान डॉ रमन सिंह सहित विभिन्न वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। राज्य सरकार पर वादाखिलाफी और कुशासन का आरोप लगाते हुए आयोजित की गई इस रैली में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस जन आक्रोश रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए वादाखिलाफी और घोटालों का आरोप लगाया है।