spot_img

मतदान के बीच ही भाजपाइयों की बत्ती गुल, कार्यालय में लटका ताला और टेंट से कार्यकर्ता गायब

Must Read

acn18.com कोरबा। मतदान के दिन एक तरह से भाजपाइयों ने हार स्वीकार कर ली है। टीपी नगर स्थित भाजपा प्रत्याशी लखनलाल के कार्यालय में दोपहर के बाद से ही ताला लटक चुका है। कार्यालय के दरवाजों को बंद कर दिया गया। जबकि मतदान केंद्रों के बाहर लगे भाजपा के टेंट से कार्यकर्ता भी बोरिया बिस्तर लेकर फरार हो गए हैं।

- Advertisement -

दरअसल मतदान बूथ में दोनों पार्टियों के टेंट लगे होते हैं। यहां पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं को पर्ची बांटने का काम करते हैं। यहां से रुझान सामने आने लगते हैं। दोपहर के बाद से ही भाजपा के खेमे में पूरी तरह से सन्नाटा पसर चुका है। कार्यालय बंद कर उनके नेता कार्यकर्ता सब फरार हो चुके हैं। मतदान के बीच दोपहर के बाद से ही भाजपा के टेंट में मातम छा गया और कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। हालात यह रहे कि मतदाताओं को वोट अपील करने के लिए भी एक कार्यकर्ता टेंट में मौजूद नहीं था। हालत इतनी पतली थी कि भाजपाई मुंह छुपा कर भागते फिर रहे हैं। नतीजा के पहले ही भाजपाइयों को हार का पता चल चुका है। वो सब अभी से ही मुंह छिपाने की जगह तलाशने लगे हैं।

पुरानी बस्ती में मतदान केंद्र में भाजपा कॉंग्रेस ,5 बजते ही नारेबाजी शुरू,मतदान के दौरान दिखते हैं कई रोचक दृश्य,पुरानी बस्ती कोरबा के एक मतदान केंद्र के बाहर पैरोडी और जयकारे …देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -