spot_img

बंगाल में हिंसक हुआ भाजपा का नबन्ना चलो मार्च:भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की गाड़ी जलाई, शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लेने से भड़के

Must Read

कोलकाता में मंगलवार को भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप में ममता सरकार के खिलाफ मार्च निकाला। इसे सचिवालय चलो मार्च (‘नबन्ना चलो मार्च’) नाम दिया गया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सचिवालय पहुंचने ही नहीं दिया और बीच में ही रोक दिया। पुलिस ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, लॉकेट चटर्जी समेत कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

- Advertisement -

पुलिस कार्रवाई के बाद भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठे। कोलकाता के लालबाजार एरिया में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी फूंक दी। वहीं भीड़ को काबू पाने के लिए बंगाल पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब गाड़ी का आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका था।
आगजनी के बाद फायर ब्रिगेड ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब गाड़ी का आधा से ज्यादा हिस्सा जल चुका था।

शुभेंदु-लॉकेट हिरासत में, घोष बोले- पुलिस नहीं, ये तृणमूल कार्यकर्ता
सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के पास नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, सांसद लॉकेट चटर्जी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लेने के दौरान भाजपा नेता अधिकारी ने कहा, ‘बंगाल की जनता ममता बनर्जी के साथ नहीं है, इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं।’ दिलीप घोष ने बंगाल पुलिस पर तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री श्री विष्णु...

रायपुर  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख...

More Articles Like This

- Advertisement -