Acn18.com/कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए प्रेमचंद पटेल ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। कटघोरा विधानसभा सीट से प्रेमचंद पटेल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक पुरषोत्तम पटेल है जिन्होंने अपना नामांकन पत्र काफी पहले दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही बुधवार को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से कटघोरा प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद राठौर और आम आदमी पार्टी के कटघोरा प्रत्याशी चंद्रकांत डिक्सेना ने भी अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।



