धोखे से भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई गई कांग्रेस की सदस्यता,भाजपाईयों ने विधायक पर लगाया आरोप ,और भी लगाए कई आरोप

0
80

acn18.com एमसीबी /एमसीबी जिले के डोमनहील में भाजपा कार्यकर्ताओं के कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए जाने का मुद्दा तूल पकड़ लिया है। भाजपाईयों ने स्थानीय विधायक पर कार्यकर्ताओं को धोखे से कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराने का आरोप लगाया है। विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्होंने कहा,कि पार्टी के कार्यकर्ता विधायक से अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे जहां विधायक ने उनके कंधे पर कांग्रेस का गमछा रख पार्टी की सदस्यता दिलाई।

साल के अंत में होने वाले चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक दल सक्रीय हो गए हैं वहीं नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे है। एमसीबी जिले में मनेंद्रगढ़ के विधायक डाॅ.विनय जायसवाल पर भाजपा नेताओं ने उनके कुछ कार्यकर्ताओं को धोखे से कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराने का आरोप लगाया है। डोमनहील में विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भाजपा नेता ने कहा,कि उनके कार्यकर्ता अपनी कुछ समस्याओं को लेकर विधायक से मिलने के लिए गए हुए थे जहां विधायक ने उन्हें कांग्रेस का गमछा पहनाया और पार्टी की सदस्यता दिला दी। उन्होंने कहा,कि वे भाजपाई हैं और भाजपा के प्रति ही उनकी निष्ठा है। कांग्रेस पार्टी प्रवेश की जो तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है वह भी धोखे से खींची गई है।

IMG 20230411 WA0037

वायरल तस्वीर

चुनाव के दौरान अक्सर नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी बदलने के मामले सामने आते रहते है। ऐसे मे जिस तरह से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी बदली है वो कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है। बहरहाल भाजपा के जिन कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली थी वे वापस भाजपा में आ गए है।

पायलट का अनशन खत्म:सचिन ने कहा- करप्शन पर कार्रवाई संगठन स्तर की बात नहीं थी, CM से साल भर से कह रहा था