भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक के घर के पास किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं दिलाने का आरोप…देखिए वीडियो

acn18.com कोरबा/ राज्यांश नहीं देने के कारण छत्तीसगढ़ में 16 लाख प्रधानमंत्री आवास बनने से रुक गए हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। मोर आवास, मोर अधिकार अभियान के अंतर्गत कोरबा में कांग्रेस विधायक के घर के पास भाजपा की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकर्ताओं को रोकने के लिए सभी रास्ते पर पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए थे।

जिला मुख्यालय कोरबा में भाजपा की ओर से किए गए प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व नेता प्रतिपक्ष और बिल्हा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने की। भाजपा नेतृत्व की ओर से बनाई गई योजना के अनुसार अभियान के अंतर्गत हर तरफ कांग्रेस विधायकों के आवास का घेराव किया जाना है। कोरबा में किए गए प्रदर्शन में काफी संख्या में भाजपा के महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे जिन्होंने फ्लाईओवर के नीचे बैठकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने यहां पर लगाए गए सुरक्षा घेरा को ठोक पीटकर बराबर करने की कोशिश की ताकि वे आगे निकल सके। काफी संख्या में यहां पर मौजूद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने भारी-भरकम राशि आवंटित की है। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्यांश की राशि नहीं देने के कारण 16 लाख गरीबों के आवास नही बन पा रहे है। इसलिए भाजपा ने कांग्रेस विधायकों के घर का घेराव करने का अभियान शुरू किया है।

पुरवा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अपने विशेष अभियान के अंतर्गत किए गए प्रदर्शन में जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह पूर्व महापौर जोगेश लांबा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, सहित महिला मोर्चा युवा मोर्चा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ और अनेक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रायपुर : मुख्यमंत्री ने डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि