Bjp Vidhayak Dal Meeting: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक, विपक्ष को तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी

0
1

Bjp Vidhayak Dal Meeting: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में बीजेपी विधायक दल की बैठक, विपक्ष को तथ्यों के साथ जवाब देने की तैयारी

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की अहम बैठक हुई। यह बैठक नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुई है। बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब कल से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ होने जा रहा है।

आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार के सामने विपक्ष की ओर से कड़े सवाल आने की पूरी संभावना है। इस सत्र के लिए 1400 से अधिक सवाल लगाए गए हैं, जिन पर सरकार की ओर से ठोस और तथ्यों पर आधारित जवाब देने की रणनीति बनाई गई है। बैठक में सभी मंत्रियों और विधायकों को विभागवार तैयारी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखा जा सके।

बैठक में बजट सत्र की कार्ययोजना, सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों और विपक्ष के संभावित हमलों का बिंदुवार विश्लेषण किया जा रहा है। खास तौर पर यह तय किया गया है कि विपक्ष के हर आरोप का जवाब आंकड़ों, योजनाओं की प्रगति और जमीनी तथ्यों के साथ दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 24 फरवरी को साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया जाएगा। इसे लेकर सरकार ने पहले ही संकेत दिए हैं कि बजट में विकास, जनकल्याण और राज्य की आर्थिक मजबूती पर विशेष फोकस रहेगा। आज की बैठक को बजट सत्र से पहले सरकार की रणनीतिक तैयारी के रूप में बेहद अहम माना जा रहा है