Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में शानदार प्रदर्शन किया है। कोरबा में भी भाजपा ने रिकॉर्ड बनाते हुए 6 में से पांच निकायों को जीतकर आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाब रही। चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद रविवार को महापौर समेत सभी निकायों में जीत करने वाले अध्यक्षें की एक सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन,भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा,नवनियुक्त महापौर संजू देवी राजपूत,नगर पलिका परिषद् दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत,बांकीमोंगरा की अध्यक्ष सोनी झा,नगर पंचायत छुरी की अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन और नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल मौके पर मौजूद रहे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा,कि नगर निगम के पिछले दस वर्ष के भ्रष्टाचार का जवाब आम जनता ने इस चुनाव में दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सरकार के पिछले दस वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने आम जनता के साथ जो छलावा किया उसका खामियाजा भी कांग्रेस को भुगतना पड़ा है। अब जब साकेत की सत्ता में भाजपा की वापसी हो गई है,तो उनकी भी ताकत दुगुनी हुई और दुगने उत्साह के साथ वे कोरबा शहर का विकास करेंगे। इतना ही नहीं दूसरे निकायों में भी विकास की नई ईबारत लिखी जाएगी।
निकाय चुनाव में भाजपा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत,चुनाव जीतने वाले निकायों के महापौर और अध्यक्ष हुए पत्रकारों से रुबरु,मंत्री लखनलाल देवांगन ने रखी अपनी बात.video
More Articles Like This
- Advertisement -