spot_img

ड्यूटी से लौट रही भाजपा नेता की पत्नी की फायरिंग में मौत, UP पुलिस के इंस्पेक्टर समेत 5 घायल

Must Read

acn18.com मुरादाबाद/खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची यूपी पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी। UP पुलिस ने खबर मिलने पर खुद ही ऑपरेशन प्लान किया था, लेकिन एनकाउंटर के दौरान माफिया ने 12 पुलिसवालों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। पुलिस की गाड़ी फूंक दी, हथियार लूटे। महिला की मौत से नाराज ग्रामीणों के गुस्से का फायदा उठाकर फरार हो गया।

- Advertisement -

पुलिस एनकाउंटर में मारी गई महिला की तस्वीर देखिए…

ये फोटो भाजपा नेता गुरताज भुल्लर और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की है। पुलिस एनकाउंटर के दौरान गुरमीत कौर को गोली लगी थी।
ये फोटो भाजपा नेता गुरताज भुल्लर और उनकी पत्नी गुरमीत कौर की है। पुलिस एनकाउंटर के दौरान गुरमीत कौर को गोली लगी थी।

पूरे एनकाउंटर को सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…

1. बुधवार दोपहर शुरू हुआ एनकाउंटर
UP पुलिस को बुधवार दोपहर को पता चला कि खनन माफिया जफर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में है। पुलिस ने दबिश दी तो जफर ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई।

2. घिरने लगा तो उत्तराखंड भागा, UP पुलिस भी पहुंची

खुद घिरता देख जफर यहां से बॉर्डर क्रॉस कर पास के गांव भरतपुर पहुंच गया। यूपी पुलिस की टीम भी पीछा करते भरतपुर पहुंच गई। बरेली जोन के ADG राजकुमार ने बताया कि माफिया जफर भरतपुर में भाजपा नेता गुरताज सिंह के फार्म हाउस पर जाकर छुप गया।

3. सादा कपड़ों में भुल्लर के फॉर्म हाउस में घुसे थे पुलिसवाले

UP पुलिस के जवान सादे कपड़ों में थे। कुछ वीडियो में दिख रहा है कि भुल्लर के फॉर्महाउस पर कुछ लोग पिस्टल लेकर घुस रहे हैं और यहा सादे कपड़ों में पुलिसवाले थे। शुरुआत में भुल्लर की फैमिली ने पुलिसवालों को बदमाश समझा था। मुरादाबाद पुलिस ने अपना परिचय दिया था, लेकिन भुल्लर की फैमिली लोकल पुलिस को बुलाने की मांग करने लगी।

4. ड्यूटी से लौट रही महिला को गोली लगी

बहस के दौरान पुलिस को माफिया जफर दिखा। फायरिंग शुरू हो गई। इसी दौरन भुल्लर की पत्नी गुरुजीत कौर (28 साल) ड्यूटी करके लौट रही थीं। उन्हें गोली लगी और उनकी जान चली गई। गुरजीत सहकारी समिति में लिपिक थीं।

5. जफर ने पुलिसवालों को बंधक बनाया, ग्रामीणों ने हंगामा किया

जानकारी के मुताबिक, जफर और उसके साथियों ने 12 पुलिसवालों को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। हथियार लूटे और पुलिस वाहन को भी आग लगा दी। महिला की मौत से ग्रामीण नाराज हो गए थे। इसी नाराजगी का फायदा उठाकर जफर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उत्तराखंड में कुंडा तिराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस ने भी कुछ ग्रामीणों पर केस दर्ज कराया है। उनके खिलाफ मारपीट का आरोप है।

भाजपा नेता की पत्नी को गोली लगने से मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने कुंडा तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
भाजपा नेता की पत्नी को गोली लगने से मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने कुंडा तिराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण रात में सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।
ग्रामीण रात में सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने किसी तरह से समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया।
ये फोटो 50 हजार इनामी खनन माफिया जफर की है। पुलिस इसी का पीछा कर रही थी।
ये फोटो 50 हजार इनामी खनन माफिया जफर की है। पुलिस इसी का पीछा कर रही थी।

जफर ने SDM को बंधक बनाया था, डंपर छीन ले गया.. इसी केस में थी तलाश
13 सितंबर को SDM की टीम को बंधक बनाकर डंपर छीन ले जाने के मामले में खनन माफिया जफर वांटेड था। DIG शलभ माथुर ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम को जफर की लोकेशन का पता चला। ठाकुरद्वारा पुलिस और SOG की टीम के 10 जवान उसे पकड़ने के लिए गए थे। लेकिन जफर को इसकी भनक लग गई और वह भाग गया। एनकाउंटर में इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसवाले घायल हैं। 3 को गोली लगी है और 2 मारपीट का शिकार हुए हैं।

खनन माफिया गोली से घायल हुए सिपाही।
खनन माफिया गोली से घायल हुए सिपाही।
घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
घायल सिपाही का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी कई थानों की फोर्स के साथ ठाकुरद्वारा थाना पहुंचे।
एसपी कई थानों की फोर्स के साथ ठाकुरद्वारा थाना पहुंचे।

आंगनबाड़ी को भेजा गया रेडी-ट्-ईट अन्यत्र खपाने की कोशिश

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

एस्ट्राजेनेका दुनियाभर से अपनी कोरोना वैक्सीन वापस लेगी:कहा- फैसले की वजह साइड इफेक्ट नहीं; इसी फॉर्मूले से भारत में कोवीशील्ड बनी

ब्रिटेन की फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर में अपनी कोविड-19 वैक्सीन की खरीद-बिक्री बंद करने का फैसला किया...

More Articles Like This

- Advertisement -