spot_img

सर्वमंगला नगर में भाजपा नेताओं ने लगाए पौधे, शिवालय में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना

Must Read

कोरबा के वार्ड संख्या 1 रामसागर पारा के अंतर्गत सर्वमंगला पारा मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिवालय में पूजा अर्चना की। उनके दीर्घ जीवन की कामना करने के साथ उन्नति और खुशहाली के लिए पौधे भी लगाए गए। मौके पर संगठन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके अंतर्गत कई आयाम पर काम होना है। कोरबा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिवालय में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए कामना की। इसके बाद सर्वमंगला पारा मैं एक स्थान पर संगठन की ओर से कई प्रजाति के पौधे का रोपण किया गया। भाजपा नेता ने बताया कि देश को शिखर पर ले जाने का काम हमारे प्रधानमंत्री कर रहे हैं इसलिए उनके जन्मदिवस पर ऐसे कार्यक्रम किए जाने स्वाभाविक है।

कोरबा नगर मंडल के द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक क्षेत्र में कई प्रकार के कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत अलग-अलग स्थान पर पहुंच कर कार्यकर्ता अपने सरोकार दिखाएंगे।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की नीयत से। सप्तसुरम ट्रस्ट द्वारा निरंतर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा...

More Articles Like This

- Advertisement -