spot_img

जमीन विवाद को लेकर भाजपा नेता की हत्या , पुलिस जुटी जांच में

Must Read

ACN18.COM सूरजपुर/सूरजपुर जिले में चन्दोरा थाना क्षेत्र के सेमई गांव में कुछ लोगों ने मिलकर दिनदहाड़े धारदार हथियार से भाजपा नेता की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।

- Advertisement -

शुरुआती जांच के दौरान भाजपा नेता की हत्या का कारण जमीन विवाद को बताया जा रहा है। चन्दोरा थाना क्षेत्र के निवासी और प्रतापपुर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हृदल राजवाड़े का सेमई गांव के विश्वकर्मा परिवार से जमीन विवाद था। जिसके निपटारे को लेकर मृतक गांव के सरपंच के पास गया हुआ था, इसी दौरान सरेआम कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। जिसकी वजह से मौके पर ही हृदल राजवाड़े की मौत हो गई।

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात पुलिस कह रही है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ राहुल, घर में होगा जश्न:जांजगीर कलेक्टर और SP खुद लेने पहुंचे; 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा था

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे BSF जवानों की बस पेड़ से टकराई, 17 घायल, 4 की हालत गंभीर 

acn18.com रायगढ़।  धरमजयगढ़ से एक दिल दहला देने वाली हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मतदान केंद्र...

More Articles Like This

- Advertisement -