Home छत्तीसगढ़ भाजपा की सरकारों ने विजयपुर की पहचान बदली : शर्मा

भाजपा की सरकारों ने विजयपुर की पहचान बदली : शर्मा

0
44

एमपी। श्योपुर जिले के विजयपुर में हो रहे विधानसभा उप-चुनाव में प्रचार करने पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि विजयपुर की भाजपा के शासनकाल में पहचान ही बदल गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि विजयपुर की पहचान कभी सूखे क्षेत्र के रूप में होती थी, रेलवे और सड़क मार्गों का अभाव था।

लेकिन आज विजयपुर की पहचान हरे-भरे क्षेत्र एवं विकास की राह पर कदम बढ़ा रहे क्षेत्र के रूप में होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्योपुर में चीता परियोजना की शुरुआत कर श्योपुर एवं विजयपुर को वैश्विक पहचान दिलाई है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राही आज विजयपुर के हर घर में हैं।