spot_img

27 साल बाद दिल्ली में BJP की सरकार:EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 40 पर आगे; उमर बोले- और लड़ो आपस में

Must Read

acn18.com  दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी (AAP) 30 सीटों पर आगे चल रही है।

- Advertisement -

इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।

दिल्ली की 9 हॉट सीटें: आप सिर्फ 3 पर आगे

सीट आम आदमी पार्टी भाजपा आगे/पीछे
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा आप आगे
जंगपुरा मनीष सिसोदिया तरविंदर सिंह मारवाह आप आगे
कालकाजी आतिशी रमेश बिधूड़ी बीजेपी आगे
बाबरपुर गोपाल राय अनिल कुमार आप आगे
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन करनैल सिंह बीजेपी आगे
मालवीय नगर सोमनाथ भारती सतीश उपाध्याय बीजेपी आगे
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज शिखा राय बीजेपी आगे
ओखला अमानतुल्लाह खान मनीष चौधरी बीजेपी आगे
पडपड़गंज अवध ओझा रवींद्र सिंह नेगी बीजेपी आगे

CM आतिशी समेत 3 मंत्री पीछे, 3 को बढ़त

  • आतिशी कालकाजी सीट से 1342 वोटों से भाजपा के रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रही हैं।
  • सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश सीट से 2583 वोटों से भाजपा की शिखा राय से पीछे चल रहे हैं।
  • गोपाल राय बाबरपुर सीट से 8995 वोटों से आगे हैं। यहां भाजपा के अनिल वशिष्ठ दूसरे नंबर पर हैं।
  • इमरान हुसैन बल्लीमारन सीट से 1834 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के कमल बागरी दूसरे नंबर पर हैं।
  • मुकेश अहलावत सुल्तानपुर माजरा सीट से 2492 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • भाजपा के करम सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
  • राघवेंद्र शौकीन नांगलोई जाट सीट से 2038 वोट से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के मनोज शौकीन यहां आगे हैं।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -