spot_img

छत्‍तीसगढ़ की आदिवासी सीटों पर भाजपा का दबदबा, चार ST सीटों पर BJP ने दर्ज की जीत

Must Read

acn18.com रायपुर। आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों में से चार आरक्षित एसटी सीटों पर भाजपा ने एक बार फिर दबदबा कायम किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में बस्तर की आदिवासी सीट भी कांग्रेस नहीं बचा पाई। 25 वर्षों के परिणामों पर गौर करें तो आदिवासी सीटों पर भाजपा का दबदबा बना हुआ है। इस बार भी आदिवासी सीटों पर राजनीतिक दलों की निगाहें टिकी थी। प्रदेश में चार आदिवासी सीट सरगुजा, रायगढ़, बस्तर व कांकेर हैं।

- Advertisement -

सरगुजा की स्थिति पर गौर करें तो यहां वर्ष 2004 से भाजपा जीत दर्ज करती आ रही है,वहीं रायगढ़ में 1999 से भाजपा को जीत मिल रही है। बस्तर में 1999 से 2014 तक भाजपा का वर्चस्व रहा,वहीं 2019 में कांग्रेस के दीपक बैज सांसद बने। कांकेर में कांग्रेस को अभी भी जीत का इंतजार है। यहां 1999 से भाजपा का फूल खिलता रहा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश के हाइप्रोफाइल सीटों के साथ ही आदिवासी सीटों पर चुनावी परिणाम दिलचस्प रहा। सरगुजा से चिंतामणि महाराज, बस्तर से दिनेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग व रायगढ़ से राधेश्याम राठिया ने भाजपा के परचम को बुलंद रखा।

आदिवासी सीटों पर कांग्रेस को जीत की तलाश

चार आदिवासी सीट पर कांग्रेस को बस्तर में 2019 में जीत मिल पाई थी, वहीं सरगुजा से 1999 में खेलसाय सिंह सांसद रहे। कांग्रेस इस जीत के बाद चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री का चेहरा प्रस्तुत किया गया, जिसका असर भी परिणामों पर देखा गया।

आदिवासी सीटों के परिणामों पर एक नजर

सरगुजा

वर्ष- प्रत्याशी- दल- वोट प्रतिशत-निकटतम प्रतिद्वंदी

1999-खेलसाय सिंह-कांग्रेस-51.31-लारंग साय

2004 नंद कुमार साय -भाजपा-52.77- खेलसाय सिंह

2009-मुरारीलाल सिंह-भाजपा-51.73-भानुप्रताप सिंह

2014-कमलभान सिंह मराबी-भाजपा-50.63-राम देव राम

2019-रेणुका सिंह सरुता-भाजपा-53.04-खेलसाय सिंह

2024-चिंतामणि महराज-भाजपा-शशि सिंह

रायगढ़

वर्ष- प्रत्याशी- दल- वोट प्रतिशत-निकटतम प्रतिद्वंदी

1999-विष्णुदेव साय-भाजपा-48.46-पुष्पा देवी सिंह

2004 विष्णुदेव साय-भाजपा-50.75-रामपुकार सिंह

2009- विष्णुदेव साय-भाजपा-47.44- हृदयराम राठिया

2014-विष्णुदेव साय-भाजपा-54.40- हृदयराम राठिया

2019-गोमती साय-भाजपा-49.34-लालजीत सिंह राठिया

2024-राधेश्‍याम राठिया-भाजपा-मेनका देवी सिंह

बस्तर

वर्ष- प्रत्याशी- दल- वोट प्रतिशत-निकटतम प्रतिद्वंदी

1999- बलीराम कश्यप-भाजपा-43.58- महेंद्र कर्मा

2004 बलीराम कश्यप-भाजपा-47.27- महेंद्र कर्मा

2009- बलीराम कश्यप-भाजपा-44.26- शंकर सोढ़ी

2014- दिनेश कश्यप -भाजपा-52.77-दीपक कर्मा

2019-दीपक बैज-कांग्रेस -46.20-बैदूराम कश्यप

2024-महेश कश्‍यप-भाजपा -कवासी लखमा

कांकेर

वर्ष- प्रत्याशी- दल- वोट प्रतिशत-निकटतम प्रतिद्वंदी

1999-सोहन पोटाई-भाजपा-55.39- छबीला अरविंद नेताम

2004-सोहन पोटाई-भाजपा-49.51-गंगा पोटाई ठाकुर

2009-सोहन पोटाई- भाजपा-45.98- फूलोदेवी नेताम

2014-विक्रम उसेंडी-भाजपा-47.23- फूलोदेवी नेताम

2019-मोहन मंडावी- भाजपा-48.23-बीरेश ठाकुर

2024-भोजराज नाग-भाजपा-बीरेश ठाकुर

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नेशनल लोक अदालत दिनांक 13 जुलाई 2024 के सफल आयोजन हेतु पुलिस अधिकारी की ली गई बैठक

कोरबा 30 जून 2024 नालसा नई दिल्ली एवं छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2024 को...

More Articles Like This

- Advertisement -