Acn18.com/इस वक्त पूरा छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के रंग में रंगा हुआ है। सभी दल अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगे हुए है। इस बीच कोरबा जिले के नगर पालिका कटघोरा के वार्ड नंबर 13 में ऐसा कुछ हो गया,जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। यहां बिना वोटिंग के ही भाजपा प्रत्याशी शिवमति पटेल को जीत मिल गई। दरअसल इस वार्ड से कांग्रेस ने सीता बाई को अपना प्रत्याशी बनाया था,जिन्होंने अपना नामांकन पत्र जमा ही नहीं किया। भाजपा की तरफ से सिंगल नाम आने से शिवमति पटेल को निर्विरोध जीत मिल गई है। नगर पालिका कटघोरा के लिए भाजपा ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय को चुनाव समन्वयक बनाया है। भाजपा प्रत्याशी को जीत मिलने के बाद वो भी मौके पर पहुंची जहां भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की।




