spot_img

भाजपा ने पंजाब, आंध्र, तेलंगाना और झारखंड के अध्यक्ष बदले:चुनावी राज्य तेलंगाना जी किशन रेड्डी और कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ पंजाब संभालेंगे

Must Read

Acn18.com/देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।

- Advertisement -

पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।

एक दिन पहले PM ने 5 घंटे तक मीटिंग की
PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। PM ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा था कि जनता की सेवा का संकल्प हो तो उसे पूरा करने के लिए किसी पद की जरूरत नहीं है।

PM ने मंत्रियों से कहा- बचे हुए काम जल्द पूरा करें
मीटिंग में पिछले चार साल के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को लेकर भी चर्चा हुई। आम चुनाव में एक साल से भी कम समय बचा है। इसलिए प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रियों से बचे हुए कामों को युद्ध स्तर पर पूरा करने के लिए कहा है।

सूत्रों का कहना है कि विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज को लेकर PM ने खुशी जाहिर की। सूत्रों के अनुसार भाजपा को मिलने वाली सफलता पर PM ने कहा कि इसके पीछे असली वजह यह है कि लोग दशकों से जिस उपेक्षा के शिकार थे और होते आए थे, उसे भाजपा ने दूर किया। आगे भी यही करना है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

विधायक के लेटर पैड का दुरुपयोग डीएमएफ से 20 लाख के कार्यों की मंजूरी विधायक ने कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा खत

Acn18.comकोरबा/ कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया के लेटर पैड का दुरुपयोग कर...

More Articles Like This

- Advertisement -