भाजपा ने कांग्रेस को हिंदी सुधारने की दी नसीहत, पीसीसी चीफ बैज ने कहा- पहले अपने आप को झांक लें

0
34

ACN18.COM    रायपुर। प्रदेश में ED की कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव जारी है. लेकिन इस बार बहस का मुद्दा कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि हिंदी की वर्तनी को लेकर है. सोशल मीडिया पर भाजपा ने कांग्रेस की एक पोस्ट में गलती निकालते हुए तंज कसा, तो कांग्रेस ने भी इसपर हमला बोला है.

भाजपा ने X पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, “प्रिय INC छत्तीसगढ़, एक पढ़ा-लिखा एक्स हैंडलर रखिये, जो कम से कम हिंदी सही सही लिख पढ़ ले, सही शब्द ‘कवयित्री’ है, ‘कवियित्री’ नहीं.

WhatsApp Image 2025 03 02 at 1.20.03 PM 768x1300 1