Acn18.comलोरमी। वन परिक्षेत्र के भारतपुर जंगल में एक बायसन सन्दिन्ध अवस्था मे मृत हालत में मिला। वन विभाग ने सूचना मिलने पर विधिवत पोस्टमार्टम कराकर बायसन के शव को दफना दिया।

वनवविभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वन परिक्षेत्र के ग्राम भारतपुर के रिजर्व फारेस्ट क्रमांक 556 में सुबह के वक्त एक बायसन मृत पाया गया। सूचना मिलने पर लोरमी एसडीओ डीएस सूर्यवंशी, और रेंजर क्रिस्टोफर कुजुर वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की, वन विभाग की सूचना पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी पहुंची। मौके पर उपस्थित वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट डॉ. पी के चंदन, जिले से डॉ. शत्रुघन सिंह और स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद नामदेव, डॉ. शिव पटेल ने बायसन के शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने वन अधिकारियों को घटना के संभावित कारणों की जानकारी दी।
वनपरिक्षेत्र के रेंजर क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि मृत नर बायसन की उम्र लगभग 6-7 साल है। वहीं डॉक्टरों की टीम ने बताया है कि आपसी संघर्ष की वजह से बायसन की मौत हुई है बायसन के पोस्टमार्टम में उसके शरीर में अंदरूनी चोट के निशान मिले हैं। जो आपसी संघर्ष को बताता है, पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग की टीम ने डीएफओ के मार्गदर्शन पर बायसन के शव को विधिवत दफनाया गया।
गौरतलब है कि इलाके में बायसन निचले स्तर में कम ही आते है, लेकिन जंगलो में आपसी संघर्ष हुआ है, तो गंभीर नही परंतु और क्या वजह है, जिसकी विभाग जांच कर सकती है।




