जननेता बिसाहू दास महंत की मनाई गई जन्म जयंती,प्रतिमा स्थल पर काफी संख्या में जुटे समर्थक

0
50

acn18.com कोरबा / अभिभाजित मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में कई पदों पर काम करने वाले नेता बिसाहू दास महंत को उनकी जन्म जयंती पर कोरबा में याद किया गया। गर्ल्स कॉलेज के पास स्थित महंत के प्रतिमा स्थल पर काफी संख्या में समर्थक इकट्ठे हुए। यहां उनके जीवन के कई पहलुओं पर चर्चा हुई।

vlcsnap 2024 04 01 18h52m26s505

अभिभाजित मध्य प्रदेश में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले विशाहू दास महंत को इसलिए याद किया जाता है कि उनके रहते हुए बहुउद्देशीय हसदेव बांगो बांध परियोजना पर काम हुआ। विश्व बैंक और मध्य प्रदेश सरकार ने मिलकर इस परियोजना को पूरा किया था। इसके माध्यम से कोरबा, जांजगीर चंपा, शक्ति और रायगढ़ जिला की कृषि भूमि सिंचित हो रही है। इसके साथ ही उद्योगों व नागरिकों को पानी मिल रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐसे कई काम किये, जिनकी चर्चा लगातार हो रही है। वक्ताओं ने जयंती पर अपनी बात रखी। यहां पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

vlcsnap 2024 04 01 18h54m26s422

आयोजन के अंतर्गत सांसद ज्योत्स्ना महंत, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, मेयर राजकिशोर प्रसाद, हरीश परसाई सुरेंद्र जायसवाल सहित कांग्रेस नेता कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद है जिन्होंने विशाल दास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया

vlcsnap 2024 04 01 18h54m53s636
vlcsnap 2024 04 01 18h55m04s855
vlcsnap 2024 04 01 18h55m13s827