spot_img

बिलासपुरः पत्नी दूसरे लड़के से मोबाइल पर करती थी बात, डंडे से पीटने के बाद गला दबाकर मार डाला; गिरफ्तार

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर। बिलासपुर जिले में पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पति ने डंडे से पीट-पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह उत्तरप्रदेश के लड़के से मोबाइल पर बातें करती थी। मामला हिर्री थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

ग्राम अटर्रा निवासी इंदल अहिरवार (35 साल) और उसकी पत्नी चंदा अहिरवार (30 साल) रोजी-मजदूरी करते थे। बुधवार की रात दोनों अपने बच्चे के साथ घर पर थे। चंदा के मोबाइल में बात करने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ। इस दौरान इंदल ने डंडे से उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी सांसें थमने लगीं और बेहोश हो गई। उसकी हालत देखकर इंदल ने पानी पिलाया। उसे शक हुआ कि उसकी मौत हो गई, तब वह घर से भाग निकला।

आठ दिन पहले ही उत्तरप्रदेश से लौटे थे पति-पत्नी

आठ दिन पहले ही उत्तरप्रदेश से लौटे थे पति-पत्नी

उसके बच्चों ने माता-पिता के झगड़े की जानकारी दादा-दादी को दी। तब परिजन उसके घर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के डायल 112 को कॉल किया। महिला को बेहोश देखकर बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस घटना के बाद पुलिस आरोपी इंदल की तलाश में जुट गई।

उत्तरप्रदेश भागने से पहले पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने उसके मोबाइल का लोकेशन निकाला, तब उसके बिल्हा तरफ होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे दबोच लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह आठ दिन पहले उत्तरप्रदेश से कमा कर लौटा है। TI बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि वह पत्नी की हत्या के बाद वह फिर से उत्तरप्रदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी के चरित्र पर शंका करता था पति, इसलिए मार डाला
पूछताछ में आरोपी इंदल ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी बच्चों के साथ बीते दिसंबर महीने में उत्तरप्रदेश कमाने खाने गया था। वहां उसकी पत्नी एक लड़के से बातचीत करती थी। वापस गांव आने के बाद भी वह उस लड़के से बात करती थी। इसके चलते वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी को मार दिया।

छोड़कर चली गई दो पत्नी फिर रचाई थी तीसरी शादी
TI बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि आरोपी इंदल अहिरवार की पहली और दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थीं।उसकी दूसरी पत्नी के दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उसने चंदा से तीसरी शादी रचाई थी। चंदा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। मां की मौत के बाद अब उनके बच्चे अपने दादा दादी के पास हैं।

अवैध खनन मामले में ED की रेड : झारखंड की IAS पूजा सिंघल के CA के घर 25 करोड़ कैश मिले, गिनने के लिए मशीनें लाई गईं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -