Home Uncategorized बिलासपुर ट्रेन हादसा: रेलवे ने सीनियर अधिकारी को हटाया

बिलासपुर ट्रेन हादसा: रेलवे ने सीनियर अधिकारी को हटाया

0
71

बिलासपुर। 4 नवंबर को बिलासपुर जिले के गतौरा के पास हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद रेलवे विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने हादसे की जांच के दौरान सीनियर अधिकारी डीओपी एम. आलम को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। एम. आलम पर मेमू ट्रेन ऑपरेशन में लोको पायलट की ड्यूटी लगाने का जिम्मा था। उनके स्थान पर टीआरडी विवेक कुमार को तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में यह हादसा गतौरा-लालखदान ओवरब्रिज के बीच शाम करीब 4:10 बजे हुआ। गेवरारोड-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन, जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। इस भीषण टक्कर में अब तक 14 यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।