Home Astrology बिहार चुनाव 2025- तेजस्वी महागठबंधन के CM फेस संभवः कुछ देर में...

बिहार चुनाव 2025- तेजस्वी महागठबंधन के CM फेस संभवः कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस; पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी की फोटो, कांग्रेस बोली- यह मुद्दा नहीं

0
97

बिहार चुनाव 2025- तेजस्वी महागठबंधन के CM फेस संभवः कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस; पोस्टर पर सिर्फ तेजस्वी की फोटो, कांग्रेस बोली- यह मुद्दा नहीं

1678950879 tejashwi

महागठबंधन में हफ्तों की माथापच्ची के बाद सीट शेयरिंग और सीएम चेहरे पर विवाद सुलझ गया है। चर्चा है कि RJD नेता तेजस्वी यादव को CM चेहरा बनाने पर भी सहमति बन गई है।

 

पटना के होटल मौर्या में गुरुवार को 11:30 बजे RJD, कांग्रेस और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

 

इसमें राजद से तेजस्वी यादव, कांग्रेस से अशोक गहलोत और VIP से मुकेश सहनी शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में CM फेस की औपचारिक घोषणा हो सकती है। होटल मौर्या में तेजस्वी यादव की तस्वीरों के साथ बोर्ड और पोस्टर लगाए गए हैं। कांग्रेस या अन्य दलों के किसी भी नेता की फोटो पोस्टर पर नहीं दिखी।

Screenshot 2025 10 23 11 27 03 199 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit 1 Screenshot 2025 10 23 11 26 37 664 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit 1

इस पर भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपना सम्मान खो दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा- विरोधी को जो कहना है कहने दीजिए, लेकिन हमारे (महागठबंधन) बीच कभी कोई टकराव नहीं था। पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी की तस्वीर कोई मुद्दा नहीं है। क्या बिहार के युवाओं के लिए यह मुद्दा मायने रखता है?