spot_img

1960 के बाद रायपुर में कांग्रेस का सबसे बड़ा आयोजन:85वें महाधिवेशन के लिए पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और अशोक गहलोत, राहुल कल सुबह आएंगे

Must Read

Acn18.com रायपुर/ छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन का मंच तैयार है। 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कांग्रेस का पूरा केंद्रीय नेतृत्व और राज्यों की निर्णायक समितियां यहीं रहने वाली हैं। 1960 के बाद रायपुर में यह कांग्रेस का इस तरह का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अक्टूबर 1960 में रायपुर में कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। उसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री सहित पूरा केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व पहुंचा था।

- Advertisement -

महाधिवेशन के लिए नेताओं का आना दो दिन पहले से शुरू हो गया है। कांग्रेस के बड़े नेता आज दोपहर से आने लगे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रायपुर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार सुबह रायपुर पहुंच जाएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगी।

एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का स्वागत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
रायपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव।
रायपुर एयरपोर्ट पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वागत करते स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -