Home Astrology महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, दो बड़ी चोरी व डकैती की घटनाओं...

महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, दो बड़ी चोरी व डकैती की घटनाओं का खुलासा, ₹93.33 लाख की संपत्ति जब्त

0
113

महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, दो बड़ी चोरी व डकैती की घटनाओं का खुलासा, ₹93.33 लाख की संपत्ति जब्त

रिश्तेदारों को ही निशाना बनाता था मास्टरमाइंड, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

महासमुंद। जिले में चोरी और डकैती की संगठित घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो अलग-अलग बड़ी आपराधिक घटनाओं—थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम बल्दीडीह में हुई चोरी तथा थाना छुरा क्षेत्र के ग्राम चरौदा (जिला गरियाबंद) में मई 2025 में हुई डकैती—का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹93 लाख 33 हजार 104 रुपये मूल्य की सोना-चांदी, वाहन एवं अन्य कीमती सामग्री जप्त की है, जबकि 02 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि इन दोनों ही घटनाओं का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल था, जो अपराध को अंजाम देने के लिए अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाता था। आरोपी ने ग्राम बल्दीडीह में अपने सगे चाचा के घर तथा ग्राम चरौदा में अपनी सगी बहन के ससुराल में सुनियोजित तरीके से चोरी एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया। आरोपी और उसके साथी पहले घरों की रेकी करते थे, फिर योजनाबद्ध ढंग से रात्रि के समय वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सांकरा, साइबर सेल एवं अन्य थानों के पुलिस बल की 06 अलग-अलग विशेष टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों, CCTV फुटेज विश्लेषण तथा मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ के दौरान अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भी खुलासा हुआ, जिसमें महाराष्ट्र तक के आरोपी शामिल पाए गए।

आरोपियों के कब्जे से 471.24 ग्राम सोने के आभूषण, 1 किलो 429.53 ग्राम चांदी, टाटा नेक्सॉन कार, मारुति स्विफ्ट कार, यामाहा मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही चोरी के आभूषण खपाने वाले कुछ ज्वेलर्स के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और संगठित अपराध पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है

error: Content is protected !!