Acn 18.com। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के घर राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक चल रही है। जिसमें सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक, अजय माकन, केसी वेणुगोपाल और सलमान खुर्शीद शामिल हैं। इधर, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा के लिए भेजा जा सकता है। वहीं उनकी पारंपरिक सीट रायबरेली से प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।




