Home Astrology Big Breaking : मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक,...

Big Breaking : मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, कल सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद

0
8

Big Breaking : मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, कल सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे संवाद

CM साय राज्य की तैयारियों की जानकारी साझा करेंगे

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित की जाएगी।बैठक का मुख्य उद्देश्य पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर राज्यों की तैयारियों, योजनाओं और समन्वय की समीक्षा करना है। केंद्र सरकार इस दौरान ‘टीम इंडिया’ की भावना के साथ सभी राज्यों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने पर जोर देगी।

ईंधन और ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

इस बैठक में ऊर्जा और ईंधन सुरक्षा सबसे अहम मुद्दा रहेगा। मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते कच्चे तेल और गैस की वैश्विक सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर ईंधन की उपलब्धता और कीमतों को लेकर रणनीति बनाएंगी।

सप्लाई चेन और व्यापार पर भी चर्चा: बैठक में युद्ध के कारण समुद्री व्यापार मार्गों पर पड़ने वाले असर और जरूरी वस्तुओं की सप्लाई चेन को बनाए रखने पर भी चर्चा होने की संभावना है, ताकि आम जनता पर इसका असर कम से कम पड़े।

सीएम साय भी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अहम बैठक में शामिल होंगे और राज्य की तैयारियों व योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी कर चुकी है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को स्थिति की जानकारी दी गई थी।